मध्यप्रदेश
Trending
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 के बाद राज्य में 1744 एकड़ भूमि 46 औद्योगिक इकाइयों को भूमि आवंटित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Bhopal: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हम वर्ष 2025 को उद्योग वर्ष के रूप में मना रहे हैं। यह अद्भुत समय चल रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में निवेश की खुशबू देशभर में फैल रही है। प्रदेश में विकास का क्रम जारी है। इस विकास यात्रा में सभी राज्यों के उद्योगपतियों का स्वागत है। जहां जनप्रतिनिधि, उद्योगपति, अधिकारी साथ में मिलकर प्रदेश के औद्योगिक विकास में अपना योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 के फरवरी में आयोजन के बाद पूरे देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी मध्यप्रदेश को निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो रहे हैं। यह प्रदेश के लिए गौरव की बात है कि जीआईएस में 65 से अधिक देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 15 औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों को आवंटन आदेश और आशय पत्र वितरित किये। उन्होंने कहा कि बदलती तकनीक के दौर में हमें टेक्नोलॉजी का उपयोग बढ़ाना होगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मेड इन इंडिया का दौर चल रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सोमवार को नरसिंहपुर जिले में कृषि उद्योग समागम में “खाद्य प्रसंस्करण उद्यमियों के सम्मेलन” को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विकसित मध्यप्रदेश की संकल्पनाओं को साकार करने के लिए हमें सभी क्षेत्रों में समान प्रगति करनी होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में माइनिंग, टेक्सटाइल, कृषि और खाद्य प्रसंस्करण आधारित उद्योगों के विकास की अपार संभावनायें हैं। कृषि आधारित उद्योगों के लिए चार स्थानों पर कृषि उद्योग समागम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की एग्रीकल्चर ग्रोथ रेट वर्तमान में 12 प्रतिशत से अधिक होकर देश में अग्रणी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 (जीआईएस) के सफल आयोजन के बाद मध्यप्रदेश में उद्योगों के लिए नए अवसर सृजित हुए हैं। राज्य सरकार द्वारा 1744 एकड़ भूमि 46 औद्योगिक इकाइयों को आवंटित की गई है। इन इकाइयों में लगभग 24,500 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है, जिससे लगभग 35,000 रोजगार के अवसर पैदा होने की संभावना है। भूमि आवंटन प्राप्त प्रमुख औद्योगिक इकाइयों में मेसर्स पतंजलि ग्रुप, रीवा को सर्वाधिक 433 एकड़ भूमि आवंटित की गई है। इसके अलावा मेसर्स अल्ट्राटेक सीमेंट, सीधी को 264 एकड़, मेसर्स बीईएमएल, रायसेन को 148 एकड़, मेसर्स गौतम सोलार को 55 एकड़ एवं मेसर्स ग्लेक्सो स्मीथ एशिया प्रा. को 40 एकड़ भूमि आवंटित की गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज के कार्यक्रम में कुल 52 इकाईयों से रू. 4376 करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिनसे 6100 से अधिक रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। इन निवेश प्रस्तावों के राज्य में औद्योगिक विकास को गति मिलेगी और युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।
| औद्योगिक इकाईयों को वितरित किये गये आवंटन आदेश एवं आशय पत्र | ||||
| क्र. | जिला | इकाई का नाम | प्रस्तावितनिवेश(करोड़ रूपये) | प्रस्तावितरोजगार |
| 1. | नर्मदापुरम | ग्रेनटेक फूड्स एण्ड बेवरेजेस इण्डिया प्रा.लि. एवं मे. सेक्टर सेवन फूड्स प्रा.लि. | 1150.00 | 630 |
| 2. | सिवनी | बड़ेबाबा मेटेलिक प्रा.लि. | 340.80 | 450 |
| 3. | बालाघाट | श्री गुरुदेव राइस इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड. | 310.08 | 805 |
| 4. | बालाघाट | विसाग बायोफ्यूल्स प्राइवेट लिमिटेड | 210.00 | 250 |
| 5. | जबलपुर | जबलपुर बायोफ्यूल्स | 200.00 | 111 |
| 6. | सीहोर | गोविन्द मिल्क एण्ड मिल्क प्रोडक्ट्स | 150.00 | 210 |
| 7. | सिवनी | जनक फूड्स | 2.00 | 15 |
| 8. | मण्डला | माउंट कैलाश एग्री फ्रेश प्राइवेट लिमिटेड | 5.00 | 35 |
| 9. | मण्डला | जबलपुर कमर्शियल नेटवर्किंग एंड कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड | 1.00 | 14 |
| 10. | छिंदवाड़ा | स्नेह ग्लोबल केम्स प्राइवेट लिमिटेड | 1.20 | 30 |
| 11. | मण्डला | स्टील क्लैड इन्फ्रा सॉल्यूशन | 1.21 | 25 |
| 12. | मण्डला | दी ऑल सॉल्यूशन्स | 0.92 | 15 |
| 13. | मण्डला | पीके राइस एंड जनरल मिल्स एलएलपी | 1.50 | 17 |
| 14. | कटनी | किआरा इम्पेक्स | 1.25 | 9 |
| 15. | सिवनी | विट फूड केम प्राइवेट लिमिटेड | 7.00 | 35 |
| योग | 2381.96 | 2651 | ||
| प्रमुख निवेश प्रस्ताव | |||||
| क्र. | जिला | इकाई का नाम | प्रस्तावितनिवेश(करोड़ रूपये) | प्रस्तावितरोजगार | क्षेत्र |
| 1. | सिवनी | विस्तार एग्री फूड्स प्रा. | 400 | 500 | कृषि/खाद्य उत्पाद |
| 2. | नरसिंहपुर | काकड़ा मेटल्स प्रा. लि. | 400 | 500 | कृषि/खाद्य उत्पाद |
| 3. | नरसिंहपुर | धारणी शुगर मिल प्रा. लि. | 300 | 500 | कृषि/खाद्य उत्पाद |
| 4. | नरसिंहपुर | 1 मार्चे एलएलपी | 160 | 140 | ऊर्जा एवं नवीकरणीय ऊर्जा |
| 5. | नरसिंहपुर | भूमि साहू | 100 | 250 | शिक्षा |
| 6. | नरसिंहपुर | मेसर्स विजय कुमार लुनावत | 4 | 15 | ऊर्जा |
| 7. | नरसिंहपुर | जैन पॉली प्लास्टिक्स | 2.5 | 8 | प्लास्टिक उत्पाद |
| योग | 1366.5 | 1913 | |||

