RADA
जॉब - एजुकेशन
Trending

स्वामी आत्मानंद स्कूल में निकली शिक्षकों की बड़ी संख्या में भर्ती, जाने कब तक है अंतिम तिथि

रायगढ़। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में कलेक्टर महोदय के अनुमोदन उपरांत संविदा भर्ती विज्ञापन जारी किया गया है। इस विज्ञापन के माध्यम से विभिन्न पदों पर मेरिट आधार पर संविदा भर्ती किये जाने हेतु आवेदन मंगाए गए हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

विज्ञापन में कम्प्यूटर शिक्षक पद हेतु स्नातक (बीई/बीटेक/बीएससी/बीसीए) कम्प्यूटर साईंस से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होने के साथ-साथ बीएड प्रशिक्षित होना अनिवार्य किया गया था। लेकिन अब कम्प्युटर शिक्षक पद हेतु बीएड प्रशिक्षित होने की अनिवार्यता को निरस्त कर दिया गया है। अब कम्प्यूटर शिक्षक पद हेतु स्नातक (बीई/बीटेक/बीएससी/बीसीए) कम्प्यूटर साईंस से न्यूनतम 50 अंको के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा।

अभ्यर्थियों से गूगल फार्म के माध्यम से 01 जून 2025 तक आवेदन मंगाए गए हैं। अभ्यर्थी जिले के वेब साईट का निरंतर अवलोकन करते रहेंगे ताकि विज्ञापन से संबंधित अन्य सूचनाओं से अवगत हो सकें। नियुक्ति प्रक्रिया मेरिट आधार पर की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे विज्ञापन की सभी शर्तों को ध्यान से पढ़ें और आवश्यक योग्यता और दस्तावेजों के साथ आवेदन करें। इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत कार्यालय के पीछे छोटे अतरमुड़ा रायगढ़ में कार्यालयीन दिवस एवं समय पर संपर्क कर सकते है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका