पंजाब
Trending

BIG NEWS : पंजाब के अमृतसर में जोरदार धमाका, एक व्यक्ति की मौत

चंडीगढ़ । पंजाब के अमृतसर में मंगलवार की सुबह एक जोरदार धमाका हुआ है। इस धमाके में एक व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हो गया, उसका पूरा शरीर छलनी था, जब उसे अस्पताल ले जाया गया तो उसकी मौत हो गई।  पुलिस मामले की जांच कर रही है। धमाके में घायल व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे अमृतसर के मजीठा रोड पर स्थित डिसेंट एवेन्यू कॉलोनी के बाहर धमाका हुआ। इसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जब उसे अस्पताल ले जाया गया तो उसकी मौत हो गई। धमाके की खबर मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक धमाका अचानक हुआ और आवाज काफी तेज थी। जब लोग पहुंचे तो एक व्यक्ति गंभीर हालत में पड़ा था। घटना में घायल हुए व्यक्ति को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी उसकी मौत हो गई।

थाना सदर की पुलिस टीम और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक धमाका हुआ है और घटनास्थल पर एक व्यक्ति घायल अवस्था में पाया गया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि धमाका किस चीज से हुआ। फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। पुलिस द्वारा कॉलोनी में रहने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper