पंजाब
Trending

अमृतसर-अटारी मार्ग से हथियार के साथ तीन नशा तस्कर गिरफ्तार

चंडीगढ़ । पंजाब पुलिस ने अमृतसर-अटारी रोड पर स्थित एक ढाबे से तीन नशा तस्करों को काबू किया है। आरोपितों की पहचान मनिंदरजीत सिंह, पीटर और लवजीत सिंह के रूप में हुई है।

पंजाब पुलिस महानिदेशक की ओर से बुधवार को जारी जानकारी में बताया गया कि पुलिस ने आरोपितों से चार पीएक्स, पांच स्पोट्र्स पिस्तौल, 521 ग्राम हेरोइन, सात मैगजीन और 55 कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट और आम्र्स एक्ट के तहत पुलिस स्टेशन एनटीएफ मोहाली में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस का दावा है कि जल्दी ही पूरे नेटवर्क का पता लगाया जाएगा। डीजीपी के अनुसार इस ऑपरेशन में पंजाब पुलिस के एएनटीएफ, बार्डर रेंज और अमृतसर पुलिस शामिल थी। पुलिस को इस बारे में सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने पूरी रणनीति के तहत कार्रवाई की। अब पुलिस इनके लिंक तलाशने में जुट गई है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper