निगम जोन 8 ने महादेवघाट में एमएमयू से सफाई मित्रों, स्वच्छता दीदियों, नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण करवाया
रायपुर। राज्य नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के निर्देश के परिपालन में नगर निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे, संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी, आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम संस्कृति विभाग और जोनों के माध्यम से 21 मई से 31 मई 2025 तक विविध सकारात्मक गतिविधियाँ की जा रही हैँ।
इस क्रम में आज नगर निगम जोन 8 स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष गायत्री सुनील चंद्राकर, जोन 8 जोन अध्यक्ष प्रीतम सिंह ठाकुर, माधव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 के पार्षद महेन्द्र औसर, जोन 8 जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल के निर्देश पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी गोपीचंद देवांगन और स्वच्छता निरीक्षक रितेश झा की उपस्थिति में नगर निगम जोन 8 क्षेत्र के अंतर्गत माधव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 के तहत महादेवघाट रायपुरा में मोबाइल मेडिकल यूनिट एमएमयू के माध्यम से नगर निगम जोन 8 क्षेत्र के सफाई मित्रों, स्वच्छता दीदियों, नागरिकों का चिकित्सकों से स्वास्थ्य परीक्षण करवाया जाकर उन्हें जीवन में स्वस्थ रहने चिकित्सकीय परामर्श सहित आवश्यक दवाइयां दी गयीं।

