टेक्नोलॉजी
Trending

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कहा है कि देश में काम करने वाली सभी ऑटो कंपनियों को अब पूरी कार और उसके सभी पार्ट्स अमेरिका में ही बनाने होंगे। इसमें टेस्ला जैसी बड़ी कंपनियां भी शामिल हैं। ट्रंप ने ये बयान शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिया, जो टेस्ला के सीईओ एलन मस्क का व्हाइट हाउस में बतौर सीनियर एडवाइजर आखिरी दिन था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ट्रंप से जब पूछा गया कि टैरिफ (आयात शुल्क) की वजह से टेस्ला जैसी कंपनियों को नुकसान हो रहा है, जो अपने कुछ ऑटो पार्ट्स विदेशों से मंगवाती हैं, तो उन्होंने साफ कहा कि अब ये सब बंद होना चाहिए। ट्रंप ने कहा, “एलन मस्क अब अपनी पूरी कार अमेरिका में बनाएंगे। लगभग वे ऐसा कर ही रहे हैं। और बाकी सभी मैन्युफैक्चरर्स को भी यही करना होगा – अपने सभी पार्ट्स यहीं बनाएं।”

ट्रंप ने आगे कहा कि उन्हें पहले बहुत खलता था कि कोई पार्ट कनाडा में बन रहा है, कोई मैक्सिको में, कोई यूरोप में और फिर सबको जोड़कर कार बनाई जा रही है। उन्होंने कहा, “कोई नहीं जानता था क्या हो रहा है। अब अगले एक साल में पूरा सिस्टम अमेरिका में होना चाहिए – यही हम चाहते हैं।”

25% इंपोर्ट टैक्स से मचा बवाल
ट्रंप प्रशासन ने इस साल विदेश से आने वाली गाड़ियों और उनके पार्ट्स पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया है। ऑटो इंडस्ट्री का कहना है कि इससे सप्लाई चेन बिगड़ जाएगी और कारों की कीमतें भी बढ़ेंगी।

टेस्ला अमेरिका में बनाती है गाड़ियां, लेकिन…
हालांकि टेस्ला अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स अमेरिका में ही बनाती है, लेकिन इसके कई जरूरी पुर्जे अभी भी बाहर से मंगवाए जाते हैं। ऐसे में ट्रंप की इस नई नीति से टेस्ला को भी अपने प्रोडक्शन मॉडल में बदलाव करना पड़ सकता है। टेस्ला की तरफ से इस बयान पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया अभी तक नहीं आई है।

Join Us

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका