RADA
छत्तीसगढ़

Rajdhani News: बृजमोहन अग्रवाल की माताजी श्रीमती पिस्ता देवी का निधन

Rajdhani News: बृजमोहन अग्रवाल की माताजी श्रीमती पिस्ता देवी का निधन

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

रायपुर । स्‍कूल और उच्‍च शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की माता पिस्ता देवी का मंगलवार शाम स्‍वर्गवास हो गया। वे लंबे समय से अस्‍वस्‍थ थीं। उनका अंतिम संस्‍कार बुधवार को होगा।

श्रीमती पिस्ता देवी अग्रवाल का 91 वर्ष की आयु में आज निधन हो गया। अपने पीछे वे भरा पूरा परिवार छोड़ गई। वे अग्रवाल समाज के राष्ट्रीय संरक्षक एवं समाजसेवी रामजीलाल अग्रवाल की धर्मपत्नी एवं समाजसेवी गोपालकृष्ण अग्रवाल, शिक्षा,संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल,अग्रवाल सभा रायपुर के अध्यक्ष विजय अग्रवाल,योगेश अग्रवाल,यशवंत अग्रवाल की माता, विष्णु अग्रवाल की भाभी एवं पूरनलाल अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल,कैलाश अग्रवाल,अशोक अग्रवाल,देवेंद्र अग्रवाल,गणेश अग्रवाल की चाची थी।
श्रीमती पिस्ता देवी अग्रवाल की अंतिम यात्रा रामजी वाटिका मौल श्री विहार, रायपुर से प्रातः 10 बजे निकलेगी। उनका अंतिम संस्कार मारवाड़ी शमशान में संपन्न होगा।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका