RADA
छत्तीसगढ़
Trending

राष्ट्रीय आम महोत्सव : 5 आम की गुठलियां लाओ, 1 आम मुफ्त पाओ 

रायपुर । इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के उद्यानिकी विभाग और “प्रकृति की ओर सोसायटी” के संयुक्त प्रयास से राष्ट्रीय आम महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह तीन दिवसीय महोत्सव 6 से 8 जून तक कृषि महाविद्यालय, जोरा में आयोजित होगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सोसायटी के अध्यक्ष  मोहन वर्ल्यानी और सचिव  निर्भय धाड़ीवाल ने बताया कि महोत्सव के दौरान रोज़ दोपहर 12:00 बजे से रात 9:00 बजे तक विभिन्न प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

7 जून के कार्यक्रम:

पके आमों से व्यंजन प्रतियोगिता

दिशा कुकिंग स्टूडियो की डायरेक्टर दिशा जैन द्वारा आम से विविध व्यंजन बनाने की कार्यशाला
शिल्पा नाहर द्वारा ‘आम हाउजी गेम’
धुन म्यूजिकल ग्रुप द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति

8 जून, रविवार के कार्यक्रम:
बच्चों की आम फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता
एंकर शाइनिंग श्वेता द्वारा आम के नाम से जुड़े मजेदार गेम्स
गोल्डन फर्म एकेडमी ऑफ फिल्म आर्ट्स स्कूल और पारस इंस्टीट्यूट के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम

विशेष आकर्षण:
5 आम की गुठलियां लाने पर मिलेगा 1 आम मुफ्त!
रजिस्ट्रेशन कराने वाले सभी प्रतिभागियों को लकी कूपन मिलेगा
हर 60 मिनट में लकी ड्रॉ, विजेताओं को मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार
सभी प्रकृति प्रेमियों से इस अनोखे आम महोत्सव में शामिल होने की अपील की जाती है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका