लाइफ स्टाइल
Trending

Monsoon Skincare Tips: मानसून में चेहरे पर लगाएं ये 5 चीजें, आएगा निखार

गर्मी के मौसम के बाद जब मानसून आता है, तो काफी राहत मिलती है। मानसून का मौसम हर किसी को पसंद होता है, लेकिन यह अपने साथ कई तरह की शारीरिक, त्वचा संबंधी समस्याएं लेकर आता है। मानसून में त्वचा पर फोडे-फुंसी, मुहांसे और खुजली जैसी समस्याएं परेशान करती हैं। लेकिन अगर त्वचा की प्रॉपर देखभाल (Skin Care in Hindi) की जाए, तो इससे स्किन को हेल्दी रखा जा सकता है। आप मानसून में अपने चेहरे पर एलोवेरा समेत इन 4 चीजों को लगा सकते हैं। इससे त्वचा खूबसूरत, मुलायम और एक्ने फ्री (Acne Free Skin) रहेगी।

1. एलोवेरा-Aloe Vera
एलोवेरा का उपयोग हर मौसम में किया जा सकता है। एलोवेरा चेहरे पर लगाने से त्वचा में नमी बनी रहती है। इससे मुहांसों, एक्जिमा और सनबर्न से छुटकारा मिलता है। एलोवेरा में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, इससे त्वचा की सूजन (Skin Inflammation) कम होती है। वहीं इसमें शीतल गुण भी होते हैं। इससे त्वचा को ठंडक मिलती है, त्वचा में नमी बनी रहती है। मानसून में त्वचा पर होने वाले फोडे-फुंसियों के इलाज में भी एलोवेरा का इस्तेमाल किया जा सकता है।

2. केला-Banana
बनाना न सिर्फ सेहत, बल्कि त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। मानसून में आप केले का पेस्ट भी चेहरे पर लगा सकते हैं। केला त्वचा में नमी बनाए रखता है। इससे त्वचा मुलायम और चमकदार बनी रहती है। इसलिए आप बारिश के मौसम में इसे अपने स्किन केयर रूटीन (Monsoon Skin Care Routine) में जरूर शामिल कर सकते हैं।

3. चंदन पाउडर-Sandalwood Powder
चंदन में भी शीतल गुण होते हैं। बारिश के मौसम में आप अपने चेहरे पर चंदन का पेस्ट लगा सकते हैं। चंदन में एंटी एजिंग गुण होते हैं, यह उम्र से पहले आने वाले झुर्रियों से बचाता है। इसके अलावा चंदन एंटी टैनिंग का भी काम करता है। इसमें मौजूद गुण त्वचा को इन्फेक्शन आदि से भी बचाता है।

4. हल्दी पाउडर-Turmeric Powder
हल्दी औषधीय गुणों से भरपूर होता है। हल्दी में एंटीसेप्टिक, एंटीफंगल, एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। चेहरे पर हल्दी लगाने से मानसून में होने वाले मुहांसों, फोडे-फुसिंयों से बचा जा सकता है। हल्दी को आप शहद, गुलाब जल या पानी के साथ मिलाकर लगा सकते हैं। लेकिन चेहरे पर हल्दी लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।

5. आलू का रस-Potato Juice
आलू का रस भी चेहरे की सफाई करने के लिए काफी अच्छा होता है। इसके लिए आप एक आलू लें। इसे कद्दूकस करें और फिर इसका रस निकाल लें। अब इस रस को अपने चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद साफ पानी से धो लें। इससे चेहरे के दाग-धब्बे रिमूव होंगे। त्वचा में कसाव आएगा और मुहांसों की समस्या भी दूर होगी।

आप भी बारिश के मौसम में चेहरे पर एलोवेरा, चंदन, हल्दी, आलू का रस और केला लगा सकते हैं। ये सभी चीजें त्वचा को हाइड्रेटेड रखती हैं। चेहरे पर इन चीजों को लगाने से त्वचा में निखार आता है। त्वचा खूबसूरत और जवां नजर आएगी।

 

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper