RADA
मध्यप्रदेश
Trending

मध्यप्रदेश के मुरैना में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से दो की मौत, नाै बच्चाें समेत 25 घायल 

मुरैना । मुरैना में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हाे गया। यहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि 25 लोग घायल हुए हैं। घायलों में 9 बच्चे भी शामिल हैं। तीन को गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर किया गया है। हादसे के बाद चालक माैके से फरार हाे गया। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर चालक की तलाश में जुट गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार हादसा नूराबाद थाना क्षेत्र में करह धाम के पास रविवार रात करीब 11 बजे हुआ। पुलिस के मुताबिक, कैलारस थाना क्षेत्र के हटीपुरा और रिठोनिया गांव के लोग बानमोर में एक रिश्तेदार के यहां धार्मिक कार्यक्रम जैमाई में शामिल होने जा रहे थे। इस दाैरान जैसे ही ट्रैक्टर-ट्रॉली करह धाम आश्रम के पास पहुंची, ड्राइवर का नियंत्रण छूट गया। बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर लहराती हुई पलट गई। ट्रॉली में 30-35 लोग सवार थे। हादसे में 30 से ज्यादा लोग उसके नीचे दब गए। मौके से गुजर रहे लोगों ने रुककर उन्हें निकाला। फिर पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। हादसे में दाे लाेगाें की माैत हाे गई। मृतकों के नाम मुंशी पुत्र मंगालिया जाटव (50) और पिस्ता बाई पत्नी पूरण जाटव (35) निवासी हटीपुरा, मुरैना बताए गए हैं। हादसे के बाद हटीपुरा निवासी ड्राइवर खिलाड़ी धाकड़ (40) पिता प्रहलाद धाकड़ मौके से फरार हो गया। घायलों को जिला अस्पताल मुरैना पहुंचाया गया, जहां तीन की हालत गंभीर होने पर ग्वालियर रेफर कर दिया गया।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका