छत्तीसगढ़
Trending

 मनी ट्रांसफर के जरिए ठगे डेढ़ करोड़ से अधिक रुपये, आरोपी  गिरफ्तार

कबीरधाम । साइबर ठगी के मामले में बड़ा खुलासा करते हुए कबीरधाम पुलिस ने मंगलवार को एक आरोप‍ित को गिरफ्तार किया है। आरोप‍ित मोहन लाल जायसवाल, ग्राम सुरजपुरा, थाना बोड़ला, कमीशन के लालच में ऑनलाइन ठगों के लिए मनी ट्रांसफर एजेंट के रूप में काम करता था।

पुलिस ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि, भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C), गृह मंत्रालय के समन्वय पोर्टल से मिली जानकारी के आधार पर कार्रवाई की गई। जांच में सामने आया कि, मोहन लाल टेलीग्राम के ‘HK Pay’ और ‘AC Pay’ जैसे ग्रुप्स से जुड़कर साइबर अपराधियों के संपर्क में था। उसने अपने और परिजनों के नाम पर बंधन बैंक, डीसीबी बैंक, आईडीबीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, केनरा बैंक, इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और पंजाब नेशनल बैंक में 18 से अधिक खाते खुलवाए। इन खातों के जरिए डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की रकम का लेनदेन किया गया, जो देशभर में दर्ज साइबर ठगी की शिकायतों से जुड़ी है।

पुलिस के अनुसार, आरोप‍ित घर बैठे पैसे कमाने के लालच में इस अपराध में शामिल हुआ। वह ठगी की रकम अपने खातों में प्राप्त कर अन्य खातों में ट्रांसफर करता था, जिसके बदले उसे कमीशन मिलता था। जब उसके पहले खाते फ्रीज हुए, तो उसने माता-पिता और अन्य परिजनों के नाम पर नए खाते खुलवाए और उसी गतिविधि को जारी रखा। पुलिस चौकी पोंड़ी में आरोप‍ित के खिलाफ अपराध दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper