RADA
छत्तीसगढ़
Trending

रायपुर नगर निगम द्वारा दुकानें सील करने पर कपड़ा मार्केट एसोसिएशन ने जताया विरोध

रायपुर। पंडरी कपड़ा मार्केट में रायपुर नगर निगम द्वारा ट्रैफिक का हवाला देते हुए दूकानों को सील किए जाने की कार्रवाई का रायपुर होलसेल होजियरी एंड रेडीमेड डीलर्स एसोसिएशन एवं थोक कपड़ा व्यापारी संघ ने विरोध किया।
एसोसिएशन ने बताया कि मैन रोड पंडरी की दुकानों को ट्रैफिक समस्या का हवाला देकर सील कर दिया गया है जबकि उनका नियमितीकरण पूर्व में हो चुका है, इसके विरोध में मार्केट में दुकानें बंद कर दी गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


समस्या के समाधान के लिए व्यापारियों के साथ छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सतीश थौरानी रायपुर होलसेल होजियरी एंड रेडीमेड डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद तलरेजा थोक कपड़ा मार्केट के अध्यक्ष सरल मोदी चैंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यकारी अध्यक्ष जसप्रीत सिंह सलूजा,राजेश वासवानी विनय बजाज एवं चंदर विधानी प्रकाश अग्रवाल पृथ्वीपाल सिंह छाबड़ा कारण मदनानी मनीष दरीरा राहुल गोलछा रितेश वैद्य तरुण बजाज नरेंद्र पारेख अमर ज़ाम्बिया आदि ने रायपुर उत्तर विधायक  पुरंदर मिश्रा से मुलाकात कर चर्चा की।
जिसके पश्चात अगले दिन सुबह 11 बजे नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक तय की गई जिसके पश्चात विरोध जताते हुए बंद की गई दुकानों को खोलने का निर्णय लिया गया।
नगर निगम की इस कार्रवाई का विरोध जताते हुए चेम्बर अध्यक्ष ने कहा कि पंडरी कपड़ा मार्केट में नगर निगम द्वारा दूकानों को सील किए जाने की कार्रवाई अत्यंत निंदनीय है, लंबे समय से व्यापारी साथी वहां व्यापार कर रहे हैं अब अचानक इस प्रकार की कार्रवाई होने से उनके व्यापार पर गहरा नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स पूरी ताकत के साथ व्यापारी साथियों के साथ खड़ा है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका