
रजिस्टर करने पर युवाओं को मिल रहा है भारत सरकार का प्रमाण पत्र
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सिविल डिफेंस वालेंटियर के तौर पर स्वयं को रजिस्टर करने का अवसर
रायपुर। पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा निर्देश में पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रमों से युवाओं को जोड़ने My Bharat पोर्टल प्रारंभ किया गया है। विशेषकर युवाओं के लिए ही तैयार किये गए इस पोर्टल पर रजिस्टर करने पर युवाओं को भारत सरकार की तरफ से प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जा रहा है। पोर्टल के माध्यम से युवाओं को अपने शहर में आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी मिलेगी और वे अपनी रूचि के अनुरूप कार्यक्रमों में अपनी सहभागिता देकर विकसित भारत की आधारशिला My Bharat पोर्टल में रजिस्ट्रेशन के लिए युवाओं को अपना नाम और मोबाइल नम्बर दर्ज करना होगा। ओ.टी.पी. कन्फर्मेशन के साथ ही युवा को भारत सरकार का प्रमाण पत्र प्राप्त होगा। इस पोर्टल के माध्यम से युवा फायर सर्विसेस, अस्पताल, पुलिस जैसे कई आपातकालीन सेवाओं के लिए स्वयं को सिविल डिफेंस वॉलिंटियर के तौर पर भी रजिस्टर कर सकते हैं। पोर्टल में रजिस्टर के लिए 15 से 29 वर्ष की आयु निर्धारित है। यह पोर्टल एक्सपेरिमेंटल लर्निंग प्रोग्राम के लिए भी युवा इस पोर्टल के माध्यम से रजिस्टर कर सकते हैं। इस पोर्टल के माध्यम से विभिन्न विषयों पर क्विज़ के अलावा शहर में विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने संचालित गतिविधियों की भी जानकारी प्राप्त है।


