छत्तीसगढ़
Trending

बीजापुर में नक्सलियों ने ट्रक को किया आग के हवाले

बीजापुर । बीजापुर जिले के नेशनल पार्क इलाके में नक्सलियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-63 पर करेंमरका और भैरमगढ़ के बीच एक ट्रक को आग के हवाले कर दिया। यह घटना बीती रात की है। बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने आगजनी के वारदात की पुष्टि है।

पुलिस के अनुसार बौखलाए नक्सलियों ने केंद्रीय कमेटी के सदस्य एक कराेड़ के इनामी गाैतम उर्फ सुधाकर के मारे जाने के कुछ ही घंटे बाद दहशत फैलाने के लिए एक वाहन को जलाने की वारदात को अंजाम दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गुरुवार की रात करीब 9:30 बजे 4-5 की संख्या में पंहुचे नक्सलियों ने कर्रेंमरका-भैरमगढ़ के मध्य निजी ट्रांसपोर्ट वाहन कंपनी के एक ट्रक को रोककर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस वारदात को अंजाम देने के बाद नक्सली मौके से भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षाबल मौके पर पहुंचकर यातायात को बहाल किया गया। फिलहाल पूरे इलाके में सर्चिग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। आगजनी की वारदत के बाद क्षेत्र में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया गया है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper