
रायपुर। सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा नया बस स्टैंड में रविवार को हेल्थ किट का वितरण किया गया। इस अवसर पर सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए नया बस स्टैंड में बस ड्राइवर, बस कंडक्टर, बस ट्रैवल के कर्मचारी, कुली सफाई कर्मी और यात्रीगण सभी को हेल्थ कीट का वितरण किया गया।

सभी ने दिल से दुआ दी और कहा पहली बार कोई संस्था हमारा गर्मी में ध्यान रखी है हम आभारी है सिंधी काउंसिल की टीम का एक मुसाफिर जगदलपुर जा रहा था उनको जब किट दिए तो उन्होंने कहा ऐसे नेक कार्य हर संस्था को करना चाहिए। 42 डिग्री में स्वास्थ सामग्री देकर आप सभी का ख्याल रख रहे है। बस ड्राइवर ने कहा हमको लंबी दूरी यात्रा करना रहता है आपकी हेल्थ कीट से हमारी सेहत सुरक्षित रहेगी। आज के हेल्थ कीट वितरण में सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ, महामंत्री सुनील कुकरेजा, सूर्यांश जेठानी, धनेश मटलानी, चंदर देवानी, रितेश वाधवा, तेजकुमार बजाज, महेश खिलनानी उपस्थित थे ।

