RADA
छत्तीसगढ़
Trending

विकसित छत्तीसगढ़ की बागडोर अब मजबूत हाथों में : विधायक अनुज शर्मा 

रायपुर। आज रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में 94.3 MYFM के सिटी टॉपर्स कार्यक्रम में 10वीं और 12वीं के होनहार विद्यार्थियों के सम्मान समारोह में  उपमुख्यमंत्री  अरुण साव जी के साथ धरसींवा विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा जी शामिल हुए और उन्हे पुरस्कार वितरण कर ढेर सारी बधाई व शुभकामनाएं दी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस अवसर पर विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा  ने कहा की इन मेधावी छात्र-छात्राओं को देखकर आने वाले सशक्त छत्तीसगढ़ की एक प्रेरणादायक झलक मिलती हैं और इनके आत्मविश्वास, मेहनत और लगन ने यह भरोसा और भी मजबूत किया कि विकसित छत्तीसगढ़ की बागडोर अब मजबूत हाथों में है। आपको नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ते रहने की शुभकामनाएं, सफलता उन्हीं के कदम चूमती है, जो अपने लक्ष्य के प्रति ईमानदार होते हैं। आपकी इस जीत पर दिल से बधाई! बड़ी सफलता उन्हीं को मिलती है, जो कठिनाइयों से नहीं घबराते, बल्कि हर परिस्थिति का डटकर सामना करते हैं।
आपकी कड़ी मेहनत रंग लाई है, और मैं कामना करता हूँ कि आप इस अगले अध्याय में भी निरंतर सफलता प्राप्त करें।
आज के इस कार्यक्रम में प्रदेश के माननीय उप मुख्यमंत्री  अरुण साव जी ,राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, विधायक  अनुज शर्मा  सहित गणमान्य जनों की विशेष रूप से उपस्थिति रही।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका