छत्तीसगढ़

CG Accident News : कोरबा में 20 फीट गहरे नहर में गिरी कार सवार लापता, जांच में जुटी पुलिस

कोरबा । कोरबा जिले में एक कार 20 फीट गहरी नहर में गिर गई। बरमपुर मुख्य मार्ग पर 12 जून गुरुवार सुबह की घटना है। कार को नहर में गिरा देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। नहर में केवल कार ही दिखाई दी। कार सवार कोई भी नहीं दिखा। मामला सर्वमंगला चौकी क्षेत्र का है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। कार में सवार लोगों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। चौकी प्रभारी विभव तिवारी के मुताबिक, कार के नंबर के आधार पर वाहन मालिक की पहचान की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस रास्ते पर सड़क किनारे रेलिंग और रिफ्लेक्टर लाइट नहीं होने के कारण अक्सर घटनाएं होती रहती हैं। यह कोई पहला हादसा नहीं है। कुसमुंडा सर्वमंगला मुख्य मार्ग पर कोयला परिवहन वाहनों की आवाजाही ज्यादा रहती है। लोगों ने मांग की है कि इस रास्ते पर सांकेतिक बोर्ड और पर्याप्त लाइट की व्यवस्था की जाए। फिलहाल पुलिस ने कार को नहर से बाहर निकाल लिया है, कार के कांच भी टूट गए है। वाहन मालिक के सामने आने के बाद ही हादसे के कारणों का पता चल सकेगा।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका