
विधायक मोतीलाल साहू ने अधिकारियों के साथ वार्ड 7,8 और 11 के नालों का किया निरीक्षण
मानसून के पूर्व नालों को कब्जा मुक्त करवाकर सफाई करवाने, नालों का सीमांकन करवाने दिए निर्देश
रायपुर। आज रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त विश्वदीप, रायपुर ग्रामीण विधायक प्रतिनिधि मैकमिलन साहू, जोन 9 जोन अध्यक्ष गोपेश कुमार साहू, एमआईसी सदस्य खेम कुमार सेन, वार्ड पार्षद सावित्री धीवर, देवदत्त द्विवेदी, मोहन कुमार साहू, जोन 9 जोन कमिश्नर संतोष पाण्डेय, कार्यपालन अभियंता पद्माकर श्रीवास सहित अन्य सम्बंधित जोन अधिकारियों की उपस्थिति में रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रायपुर नगर निगम जोन क्रमांक 9 के अंतर्गत आने वाले कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड नम्बर 7, पण्डित मोतीलाल नेहरू वार्ड नम्बर 8,डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर वार्ड नम्बर 11 के क्षेत्र में विभिन्न नालों का निरीक्षण किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रायपुर ग्रामीण विधायक और आयुक्त ने जोन 9 क्षेत्र के अंतर्गत दलदल सिवनी और अन्य स्थानों पर नालों का निरीक्षण कर स्थल समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए. रायपुर ग्रामीण विधायक ने अधिकारियों को रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के तहत रायपुर नगर निगम जोन 9 के अंतर्गत वार्डों के नालों का शीघ्र सीमांकन पटवारी से करवाने और सभी नालों को कब्जोँ से मुक्त करवाने अभियान चलाने के आवश्यक निर्देश दिए। ग्रामीण विधायक और आयुक्त ने सम्बंधित जोन अधिकारियों को मानसून के पूर्व नालों को कब्जोँ से मुक्त करवाकर अच्छी तरह सुव्यवस्थित सफाई करवाने के निर्देश दिए हैँ, ताकि मानसून में तेज बारिश के दौरान जलभराव की समस्या ना आये. ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने जोन 9 के क्षेत्र में रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में गन्दे पानी की सुगम निकासी करवाने व्यवहारिक आवश्यकता के अनुरूप नालों में सुधार और मरम्मत कार्य शीघ्र करवाने और नए नालों का निर्माण करवाए जाने आवश्यक सक्षम स्वीकृति शीघ्र लेने सर्वे करवाकर प्रस्ताव देने के निर्देश दिए हैँ।

