RADA
मध्यप्रदेश
Trending

 फंदे पर लटके मिले मां और दो बच्चाें के शव 

डिंडौरी । डिंडौरी के मेहदवानी थाना क्षेत्रके एक घर में मां और उसके दो बच्चों के शव फंदे पर लटके मिले। रात में जब पिता बाजार से घर लौटे ताे तीनाें काे फंदे पर लटकता हुआ देखा। बच्चों के हाथ-पैर बंधे थे। पिता ने उन्हें नीचे उतारा, लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। सूचना के बाद माैके पर पहुंची पुलिस ने शवाें काे पाेस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने घर सील कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी अनुसार कुम्हारिन टोला में शुक्रवार रात की है। राजेंद्र प्रजापति गांव में फुल्की चाट का ठेला लगाता है। शुक्रवार रात करीब 8 बजे जब वह काम से लौटा तो घर में टीवी चल रहा था। लेकिन जब कमरे में देखा तो पत्नी मधु प्रजापति (35), बेटी शिवानी (12) और बेटा आदित्य (10) फंदे पर झूल रहे थे। उसने तुरंत पड़ाेसियाें काे बताया। इसके बाद लाेगाें ने पुलिस को सूचना दी। एएसआई सुनील पटेल ने बताया, एफएसएल की टीम और डॉग स्क्वाड को जांच के लिए बुलाया गया है। घर के बाहर पुलिस बल तैनात है। एसपी वाहिनी सिंह और एसडीओपी मुकेश अविंदा शनिवार सुबह मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस कुछ परिजन को अपने साथ थाने ले गई, यहां एसपी उनसे मामले को लेकर जानकारी ले रही हैं।

पुलिस के मुताबिक, महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। शुक्रवार शाम करीब छह बजे तक महिला को खुद की समोसा-मंगौड़े की दुकान पर देखा गया था। उसके बाद वो घर चली गई। रात को जब पति घर पहुंचा, तो उसने देखा कि तीनों फंदे पर लटके थे। पत्नी-बच्चों की मौत के बाद से पति राजेंद्र सदमे में है। परिजनाें का रो-रोकर बुरा हाल है। महिला के पति राजेंद्र प्रजापति का कहना है कि 2011 में सम्मेलन में हम दोनों की शादी हुई थी। मैं ठेला लगाता हूं। कुछ दिनों से पत्नी कह रही थी नींद नहीं आती है, हाथ पैर में दर्द रहता है। कई बार इलाज भी करवाया, लेकिन उसकी बीमारी बनी रहती थी।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका