छत्तीसगढ़
Trending

accident news: अनियंत्रित  बाइक सड़क किनारे लगी साईन बोर्ड से टकराई ,छात्र की हुई मौत

कोरबा ।  जिले के दर्री थानांतर्गत एनटीपीसी जवाहर गेट के पास बीती देर रात एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी साईन बोर्ड से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे कक्षा 12वीं के छात्र का दुखद निधन हो गया ,जबकि उसका साथी गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को कटघोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है।
दर्री पुलिस के अनुसार बीती देर रात करीब दस बजे दर्री थानांतर्गत एनटीपीसी जवाहर गेट के पास एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर साईन बोर्ड के भीतर घुस गई। हादसे के दौरान बाइक चला रहे कक्षा 12वीं के छात्र ईश्वर वैष्णव का सिर फट गया, अत्यधिक खून बहने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं उसका साथ गंभीर रुप से घायल हो गया, सूचना मिलने के बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए कटघोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। दोनों अयोध्यापुरी के निवासी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button