RADA
राज्य

National news : असम में सीट बंटवारे पर बन गई बात, जानिये बीजेपी और एनडीए कितने सीटें पर लड़ेगी

National news : असम में सीट बंटवारे पर बन गई बात, जानिये बीजेपी और एनडीए कितने सीटें पर लड़ेगी

देश में आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर असम में सीट बंटवारे को लेकर भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी दलों के बीच समझौता हो गया है. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व शर्मा ने गुरुवार को यह जानकारी दी. इस समझौते के मुताबिक बीजेपी असम में 11 सीट पर चुनाव लड़ेगी जबकि उसकी सहयोगी असम गण परिषद (अगप) दो और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) एक सीट पर चुनाव लड़ेगी. अगप बारपेटा और धुबरी से चुनाव लड़ेगी, जबकि यूपीपीएल कोकराझार में अपना उम्मीदवार उतारेगी.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हिमंत बिस्व शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के सहयोगी दल सभी 14 निर्वाचन क्षेत्रों में एक-दूसरे के उम्मीदवारों का समर्थन करेंगे. हिमंत बिस्व शर्मा ने बीजेपी की प्रदेश इकाई के मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘ कल, बीजेपी की राज्य इकाई के प्रमुख भाबेश कलिता और मैंने हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और हमारे राष्ट्रीय महासचिव बी एल संतोष के साथ बैठक की, जिसके दौरान सीट-बंटवारे पर चर्चा हुई.’’

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका