मध्यप्रदेश
Trending

ससुर ने जायदाद से किया बेदखल, आहात बहू ने कुल्हाड़ी से किया हमला , मौत

मध्यप्रदेश। उमरिया के बिलासपुर पुलिस चौकी अंतर्गत बुजुर्ग  की अंधी हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मामले में पुलिस ने मृतक की बहू को गिरफ्तार करते हुए उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी व अन्य सामग्री भी बरामद कर लिया है। बहू ने पारिवारिक विवाद व संपत्ति से बेदखल करने पर यह कदम उठाया था।
जानकारी के अनुसार 16 मई 2025 को बिलासपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम बिरसिंहपुर निवासी चंद्रप्रकाश तिवारी 65 साल अपने घर की परछी में चारपाई पर पड़े हैं और फर्श पर काफी खून पड़ा हुआ है। (property
रिपोर्ट पर पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंचकर घटना स्थल को सुरक्षित कर प्रारंभिक कार्रवाई शुरु की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच बारीकी से साक्ष्य संकलन व आवश्यक दिशा निर्देश दिए। प्रकरण की विवेचना, साक्ष्य संकलन एवं आसपास के अन्य लोगों से की गई पूछताछ में मृतक की बहू रंजना तिवारी के घटना कारित करने के संकेत मिले।
संदेही रंजना से पूछताछ के बाद हुआ खुलासा
इसके बाद पुलिस टीम ने संदेही रंजना तिवारी से बारीकी से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान रंजना ने जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि उसके ससुर चंद्रप्रकाश तिवारी ने आपसी विवाद एवं पारिवारिक कारणो से उसे घर से निकाल दिया था एवं अपनी सपत्ति देने से साफ इनकार कर दिया था। उनका कहना था कि कुछ भी हो जाए वह अपनी बहू बेटे को कुछ भी नहीं देंगे। इसी बात को लेकर वह ससुर से द्वेष रखती थी। उसे पता था कि मृतक घर के बाहर सोता है।

पुलिस ने कि घटना दिनांक की रात वह अपने घर ग्राम बड़खेरा से ग्राम बिरसिंहपुर पहुंची और कुल्हाड़ी से वार कर ससुर की हत्या कर कुल्हाडी एवं घटना के दौरान टूटी चूड़ियो के रास्ते में बन्ना नाला में फेंक दिया। महिला आरोपी रंजना तिवारी की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाडी एवं टूटी चूड़ियों के टुकड़े काफी प्रयास से बरामद किए गए। कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली बालेन्द्र शर्मा व चौकी प्रभारी बिलासपुर कोमल दीवान एवं उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button