छत्तीसगढ़
Trending

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कमल नारायण शर्मा को 22 वीं पुण्यतिथि पर महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौड, संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी ने किया नमन

रायपुर । आज स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कमलनारायण शर्मा की 22वीं पुण्यतिथि पर राजधानी शहर रायपुर के जीई मार्ग में शहीद स्मारक भवन स्थित उनकी मूर्ति के समक्ष उन्हें नमन करने नगर निगम संस्कृति विभाग द्वारा जोन 2 के सहयोग से आयोजन रखा गया।
निगम संस्कृति विभाग एवं जोन 2 के आयोजन में पहुंचकर राजधानी की प्रथम नागरिक नगर निगम रायपुर की महापौर  मीनल चौबे ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कमल नारायण शर्मा को 22वीं पुण्यतिथि पर सादर नमन करते हुए सभी राजधानीवासियों की ओर से आदरांजलि अर्पित की। आयोजन में निगम सभापति  सूर्यकांत राठौड, संस्कृति विभाग अध्यक्ष  अमर गिदवानी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कमलनारायण शर्मा की सुपुत्री  सविता पाठक, परिवार जनों, गणमान्य जनों, आम जनों ने बडी संख्या में पहुंचकर उन्हें 22वीं पुण्यतिथि पर नमन करते हुए मूर्ति स्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित किये।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper