RADA
छत्तीसगढ़
Trending

महापौर मीनल चौबे ने पंचकूला में किया रायपुर का प्रतिनिधित्व, स्मार्ट सिटी मिशन पर हुई चर्चा

महापौर मीनल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से की सौजन्य भेट

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

देश के 45 शहरों के महापौरों ने दो दिन मंथन कर महापौरों के कार्यकाल में एकरुपता लाकर 5 वर्ष कार्यकाल रखने, 74वां संविधान संशोधन लागू करने, जनता की सेवा करने और अधिक शक्तियाँ देने की मांग पर सहमति व्यक्त की

रायपुर – राजधानी शहर की प्रथम नागरिक नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर  मीनल चौबे ने हरियाणा राज्य के पंचकूला में अखिल भारतीय महापौर परिषद के सम्मेलन में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में राजधानी रायपुर शहर को प्रतिनिधित्व दिया.
महापौर  मीनल चौबे ने रायपुर शहर को स्वच्छ, सुन्दर, विकसित राजधानी स्मार्ट सिटी बनाने के कार्यों पर चर्चा करते हुए गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी राष्ट्रीय सम्मेलन में महापौरों और हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी को दी. महापौर  मीनल चौबे ने हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी से सौजन्य भेट की.  महापौरों की अखिल भारतीय परिषद का राष्ट्रीय सम्मेलन पंचकूला में दो दिन चला, जिसमें देश के 45 शहरों के महापौरों ने दो दिन तक मंथन कर महापौर को जनता की सेवा शहर में अच्छी तरह से करने कार्यों को पूर्ण करने अधिकारियों से कार्य करवाने और अधिक अधिकार और शक्तियाँ देने, देश भर के शहरों में 74वें संविधान संशोधन का पूर्ण परिपालन किये जाने और देश के सभी शहरों में महापौरों का कार्यकाल एकरूपता लाते हुए 5 वर्ष किये जाने की मांग पर सहमति सभी 45 महापौरों द्वारा व्यक्त की गयी.

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका