RADA
छत्तीसगढ़
Trending

Monsoon News: छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी

रायपुर । मौसम विभाग ने आज शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग ने सरगुजा संभाग में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग से मिली के अनुसार, प्रदेश की राजधानी रायपुर समेत अन्य कई इलाकों में आज भी दिन भर बादल छाए रहने के बाद दोपहर और शाम को भारी बारिश होगी।विभाग ने रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव, बालोद, सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, कांकेर समेत अन्य जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश तथा कई इलाकों में तेज हवा चलने के साथ बिजली गिरने की भी संभावना जताई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गुरुवार को राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में दिन भर घने बादल छाए रहे और शाम को प्रदेश के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश हुई। तेज हवाओं के साथ बिजली की गड़गड़ाहट और चमक ने लोगों को डरा दिया।रायपुर में आज न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने मध्य छत्तीसगढ़ और दक्षिण छत्तीसगढ़ में भी अगले तीन दिनों तक हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने प्रदेश की जनता से अपील की है कि, बारिश के दौरान पेड़ के नीचे या फिर खुली जगहों में ना रहे। बारिश के दौरान लोगों से घटों में रहने की अपील मौसम विभाग ने की है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका