छत्तीसगढ़
Trending

सरकार ने छत्तीसगढ़ राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का किया गठन , मुख्यमंत्री होंगे पदेन अध्यक्ष

रायपुर। सरकार ने छत्तीसगढ़ राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का गठन किया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्राधिकरण के पदेन अध्यक्ष एवं राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा पदेन उपाध्यक्ष होंगे। प्राधिकरण में छत्तीसगढ़ के विधायकों या सांसदों में से अध्यक्ष द्वारा नामांकित दो सदस्य शामिल किए जाएंगे। मुख्य सचिव को मुख्य कार्यकारी अधिकारी-सदस्य बनाया गया है। राहत आयुक्त को पदेन सदस्य सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं, आपदा प्रबंधन में अनुभव रखने वाले गणमान्य नागरिकों में से अध्यक्ष द्वारा नामांकित एक सदस्य तथा अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव या सचिव में से अध्यक्ष द्वारा नामांकित दो सदस्य भी शामिल रहेंगे।
राजस्व विभाग के द्वारा 20 जून को जारी आदेश के मुताबिक प्राधिकरण की बैठक आवश्यकतानुसार ऐसे समय व स्थान पर होगी, जैसा अध्यक्ष निश्चित करेंगे। अध्यक्ष बैठकों की अध्यक्षता करेंगे। प्रत्येक सदस्य को एक मत देने का अधिकार होगा। प्राधिकरण का प्रत्येक निर्णय बहुमत से लिया जाएगा, लेकिन बैठक की अध्यक्षता करने वाला व्यक्ति सामान्य परिस्थिति में मतदान नहीं करेगा और एक बराबर मत होने की स्थिति में अध्यक्षता करने वाले व्यक्ति का निर्णायक मत होगा। बैठक की सूचना सचिव के हस्ताक्षर से कम से कम सात दिन पहले भेजी जाएगी। बैठक के लिए गणपूर्ति सदस्यता का 50 प्रतिशत होगी और गणपूर्ति न होने की स्थिति में बैठक उसी स्थान पर दो घंटे के लिए स्थगित कर दी जाएगी। इस प्रकार स्थगित की गई बैठक के लिए गणपूर्ति आवश्यक नहीं होगी। राहत आयुक्त छत्तीसगढ़ का कार्यालय प्राधिकरण का सचिवालय होगा। प्राधिकरण को ऐसी शक्तियां होंगी तथा वह ऐसे कार्य करेगा, जैसा अधिनियम में उसे दिए गए हैं। प्राधिकरण के अशासकीय सदस्यों को ऐसी यात्रा व अन्य भत्तों की पात्रता होगी, जैसे राज्य सरकार समय-समय पर आदेश द्वारा निर्देशित करे ।

छत्तीसगढ़-राज्य-आपदा-प्रबंधन-प्राधिकरण-का-गठन-संबंधी

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper