छत्तीसगढ़
Trending

Rath Yatra Special Train: जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल होने बस्तरवासियों के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

जगदलपुर। इस साल पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा 27 जून 2025 को है। भगवान जगन्नाथ का मंदिर हिंदुओं के चार धाम में से एक है। जहां हर साल लाखोंं की संख्या में लोग पहुंचते हैं। जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान जगन्नाथ यानी श्रीकृष्ण, उनके भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा को सुंदर वस्त्रों में सुसज्जित करके रथ यात्रा निकाली जाती है। ऐसे में रेलवे द्वारा 7 जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। इसी के साथ ही बस्तर के लिए भी जगन्नाथ पुरी की यात्रा के लिए एक स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।

दरअसल, 27 जून को होने वाली रथ यात्रा के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। जिससे की श्रध्दालु इसा यात्रा में शामिल होकर इसके साक्षी बन सके। ऐसे में बस्तर के लिए भी जगन्नाथ पुरी की यात्रा के लिए एक स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन 26 जून और 4 जुलाई को बस्तर से पुरी के लिए रवाना होगी, और 28 जून और 6 जुलाई को पुरी से बस्तर के लिए चलेगी।

यह ट्रेन भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी सौगात है। हर साल सैंकड़ों की संख्या में श्रद्धालु बस्तर से जगन्नाथ पुरी की यात्रा पर आते हैं। वहीं वाल्टेयर रेल मंडल द्वारा चलाई गई यह स्पेशल ट्रेन श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी सुविधा होगी और उन्हें अपनी यात्रा को आसान और सुविधाजनक बनाने में मदद करेगी।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button