छत्तीसगढ़
Trending

दुर्ग रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 6 का बदला नाम , जाने अब किस नाम से जनायेगा

रायपुर। यात्रियों की सुविधा के लिए रायपुर रेल मंडल के दुर्ग रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 6 का नाम परिवर्तित कर प्लेटफार्म नंबर 1ए (1A) रखा गया हैं ।
रायपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक दयानंद द्वारा किए गए निरीक्षण में संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया था कि प्लेटफार्म नंबर 6 का नाम परिवर्तित कर प्लेटफार्म नंबर 1ए (1A) किया जाए । क्योंकि यह प्लेटफॉर्म प्लेटफार्म नंबर 1 के समानांतर स्थित है। इससे यात्रियों को वन ए प्लेटफॉर्म पर जाने में सुविधा रहेगी इससे संबंधित आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कर ली गई है। यात्रियों को उद्घोषणा के माध्यम से भी सूचित किया जा रहा है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper