छत्तीसगढ़
Trending

फांसी के फंदे पर लटका मिला सरपंच पति का शव

जगदलपुर। जगदलपुर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने सरपंच के पति का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है। मृतक की पहचान कावापाल पंचायत की सरपंच के पति कमलोचन बघेल के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, मृतक एसपी कार्यलय के सामने चाय की दुकान लगाता था। जहां आज सुबह सरपंच पति कमलोचन बघेल की लाश फांसी के फंदे पर लटका मिला ।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरमाद किया।
पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के साक्ष्य मिले हैं। मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए महारानी अस्पताल भेजा जा रहा है। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। इस मामले में पुलिस सरपंच पति के आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper