छत्तीसगढ़
Trending

रक्तदान व स्वास्थ्य जागरूकता शिविर में युवाओं ने दिखाया उत्साह

जतिन नचरानी

रायपुर। एनजीओ बेटर भारत और मां फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में 29 जून 2025 को महादेव घाट रोड स्थित इम्पैक्ट जिम में रक्तदान एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य युवाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, रक्तदान को प्रोत्साहित करना और यौन जनित रोगों की रोकथाम पर जानकारी देना था।

शिविर में 22 यूनिट रक्त एकत्र किया गया, जिसमें जिम के सदस्यों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम में डॉ. कार्तिकेय देवांगन और उनकी टीम ने नि:शुल्क दंत जांच शिविर आयोजित किया, जिससे कई लोगों को लाभ मिला। डॉ. फैबी मसीह ने यौन जनित रोगों, एड्स और हेपेटाइटिस जैसे गंभीर संक्रमणों पर जागरूकता सत्र लिया। उन्होंने रोगों के लक्षण, बचाव के उपाय और सुरक्षित यौन व्यवहार पर विस्तार से जानकारी दी। शिविर की खास बात रही जिम संचालक खिलेश्वर वर्मा की पहल, जिन्होंने रक्तदान करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को एक माह की मुफ्त जिम सदस्यता देने की घोषणा की। इस प्रोत्साहन से युवाओं में रक्तदान के प्रति उत्साह बढ़ा और कई लोगों ने समाज सेवा में योगदान दिया।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper