छत्तीसगढ़
Trending

एमआईसी ने 10 अतिरिक्त ए. सी. बस स्टाप का निर्माण कराये जाने दी स्वीकृति

रायपुर। 10 ए.सी. बस स्टॉप का निर्माण कर विज्ञापन प्रदर्शन का कार्य किये जाने हेतु मेसर्स ए.एस.एडवर्टाइजर्स रायपुर से 10 मई 2019 को अनुबंध संपादन किया गया है, जिसकी कंडिका 1 में उल्लेखित शर्त RMC reserves the right to increase the locations of other than above mentioned list for expansion on at any time. अनुसार 10 अतिरिक्त बस स्टॉप का निर्माण किये जाने की अनुमति प्रदान किये जाने का निवेदन अनुबंधित एजेंसी द्वारा किया गया. किन्तु उल्लेखित शर्त में कितने बस स्टॉप हेतु अनुमति प्रदान किया जाना है, इसका उल्लेख नहीं होने के कारण प्रकरण मेयर इन काउंसिल की बैठक में रखा गया, जिसमें 10 अतिरिक्त बस स्टॉप का निर्माण कराये जाने की स्वीकृति प्रदान किये जाने के उपरांत प्रधानमंत्री ई-बस सेवा अंतर्गत प्राप्त होने वाली 100 बसों के संचालन हेतु ए.सी. बस स्टॉप की आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुए 10 अतिरिक्त बस स्टॉप निर्माण किये जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। वर्तमान में प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना अंतर्गत प्राप्त होने वाली 100 बसों के संचालन एवं संधारण कार्य हेतु डिपो निर्माण कार्य की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper