जॉब - एजुकेशन
Trending

आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती शुरू , जाने कब तक कर सकते हैं आवेदन

अम्बिकापुर। एकीकृत बाल विकास परियोजना के परियोजना अधिकारी ने बताया कि बाल विकास परियोजना अम्बिकापुर (शहरी) के अंतर्गत रिक्त आंगनबाड़ी केंन्द्रों में कार्यकर्ता/सहायिका के रिक्त पदों हेतु खुली भर्ती हेतु नियुक्ति आवेदन पत्र 03 जुलाई से 17 जुलाई 2025 तक आमंत्रित किये गये हैं। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी सहायिका के 02 पदों पर भर्ती की जानी है। जिसमें गुरू घासीदास वार्ड क्र. 19 आंगनबाड़ी केंन्द्र हेलियापार- 02 में 01 पद एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर वार्ड क्र. 45 आंगनबाड़ी केंन्द्र भट्ठापारा में 01 पदों पर भर्ती की जानी है। उन्होंने बताया कि उक्त पदों पर केवल महिला ही आवेदन कर सकती है। वे अपना आवेदन पत्र बाल विकास परियोजना अम्बिकापुर (शहरी) कार्यालय में कार्य दिवस पर कार्यालयीन समय पर जमा अथवा पंजीकृत डाक द्वारा निर्धारित अवधि तक भेज सकती हैं। नियुक्ति की विस्तृत शर्तों एवं अहर्ताओं के सम्बन्ध में जानकारी परियोजना कार्यालय एवं नगर पालिक निगम अम्बिकापुर कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper