छत्तीसगढ़
Trending

कांग्रेस ने 57 साल के शासनकाल में आदिवासियों की अनदेखी की, विकास के लिए कुछ नहीं किया : डिप्टी सीएम अरुण साव

रायपुर। उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में कहा कि, देश में आदरणीय नरेंद्र मोदी जी की नेतृत्व में सरकार बनने के बाद आदिवासी समाज की तरक्की और बेहतरी के लिए अनेक कार्य किए हैं, जबकि कांग्रेस शासनकाल के 57 वर्षों में इतने कार्य नहीं हुए हैं। कांग्रेस ने आदिवासियों के साथ शोषण किया, उन्हें मुख्यधारा में लाने के लिए कुछ नहीं किया। आज मोदी सरकार और साय सरकार आदिवासियों की तरक्की के लिए कार्य कर रही है, इसलिए कांग्रेसियों को दर्द हो रहा है।

श्री साव ने कहा कि, परिवारवादी पार्टी कांग्रेस प्रशिक्षण का अर्थ नहीं समझेगी। प्रशिक्षण वर्ग जनसंघ के समय से ही भाजपा की कार्य संस्कृति का हिस्सा है। पार्टी में छोटे से लेकर बड़े पदाधिकारियों के लिए प्रशिक्षण वर्ग होता है। ये एक योग्य और सक्षम सामाजिक कार्यकर्ता निर्माण की पद्धति है। केवल एक परिवार की सेवा करने वाले कांग्रेस नेताओं को प्रशिक्षण का महत्व कभी पता नहीं चलेगा।

श्री साव ने कांग्रेस सरकार की शराब घोटाले पर कहा कि, ईडी लगातार जांच कर कार्रवाई कर रही है। इस मामले में ईडी ने चार्जशीट दाखिल की है। प्रदेश में क्रिमिनल सिंडिकेट बनाकर 2 हजार करोड़ रुपए से अधिक का शराब घोटाला किया गया। भाजपा सरकार ने ही मामले का उजागर किया और इसमें संलिप्त किसी भी आरोपियों को नहीं बख्शेंगे।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button