अपराध
Trending

म्यूल खातों का इस्तेमाल करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार 

दुर्ग। सुपेला पुलिस ने म्यूल खातों का उपयोग करने वाले फरार आरोपी गोविंदा चौहान को गिरफ्तार किया है, साथ ही अवैध कमाई के जरिए खरीदी गई कार को जब्त करने के साथ चल-अचल संपत्ति को कुर्क करने की तैयारी है
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी धीरज महतो ने गोविंदा चौहान एवं रविकांत मिश्रा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसे और मुकेश ताण्डी को लालच देकर उनका बैंक में खाता खुलवाकर अपना मोबाइल नंबर लिंक करवा दिया था. इन खातों का उपयोग आरोपियों द्वारा अवैध ऑनलाइन सट्टा से प्राप्त पैसों के लेन-देने के लिए किया जाता था आरोपी अपने काले कारोबार को छिपाने के लिए ‘रोजनामचा’ एवं खबर छत्तीसगढ़ के नाम से वेब पोर्टल चलाते थे
मामले में सुपेला पुलिस ने अपराध क्रमांक- 1026/24 धारा 318(4),319(2),61(2),111 बीएनएस दर्ज कर पहले ही आरोपी रविकांत मिश्रा को गिरफ्तार कर चुकी है गत दिवस फरार आरोपी गोविंदा चौहान को गिरफ्तार करने में कामबायी हासिल की आरोपी के द्वारा अवैध आय से अर्जित रकम से क्रय किया गया हुंडई वेरना कार CG 07 CQ 7205 कीमती 1800000 रुपये को जब्त किया गया है साथ ही अवैध स्रोतों से अर्जित रकम से क्रय चल-अचल संपत्ति की कुर्की की कार्रवाई भी की जा रही है

 

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button