छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ पहुंचे केंद्रीय मंत्री नड्डा , सीएम साय ने किया स्वागत

अंबिकापुर। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जे.पी. नड्डा का आज मां महामाया एयरपोर्ट, दरिमा में आगमन हुआ, जहां उनका भव्य और आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, कई जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
स्वागत समारोह में छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं की झलक देखने को मिली, जहां पारंपरिक छत्तीसगढ़ी अंदाज में केंद्रीय मंत्री का अभिनंदन किया गया। एयरपोर्ट परिसर में केंद्रीय मंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे। स्वागत के दौरान स्थानीय कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य और संगीत के माध्यम से छत्तीसगढ़ की संस्कृति का प्रदर्शन किया, जिसने समारोह में अनूठा रंग जोड़ा। जे.पी. नड्डा के इस दौरे से क्षेत्र में विकास और कल्याणकारी योजनाओं को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button