उत्तराखण्ड
Trending

शिक्षा विभाग में होगी दो हजार शिक्षकों की भर्ती, ब्लॉकों में खुलेंगे अंग्रेजी माध्यम स्कूल

देहरादून। उत्तराखंड सरकार में शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सरकारी स्कूलों को आकर्षक बनाने के लिए हर ब्लॉक में कुछ अंग्रेजी माध्यम के स्कूल शुरू करने का बड़ा निर्णय लिया है । उन्होंने यह बात एससीईआरटी परिसर में आवासीय भवनों और शिक्षा निदेशलाय के गेट के शिलान्यास कार्यक्रम के बाद कही।
शिक्षा मंत्री ने कहा, सरकारी स्कूलों में घटती छात्र संख्या पर उन्होंने विभाग से रिपोर्ट मांगी थी। इसमें अभिभावकों की ओर से बताया गया कि उनका बच्चा अंग्रेजी माध्यम के स्कूल में पढ़े। वहीं, कुछ का कहना था कि स्कूल में हर विषय के शिक्षक हों। इससे पहले शिक्षा मंत्री ने 486 लाख के निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया।
कार्यक्रम में उन्होंने कहा, विभाग में दो हजार शिक्षकों की भर्ती होगी। वहीं, शिक्षको की तरह अधिकारियों की भी ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज की जाएगी। इस दौरान विधायक उमेश शर्मा काऊ, निदेशक एससीईआरटी बंदना गब्र्याल, निदेशक माध्यमिक शिक्षा डॉ. मुकुल सती, निदेशक प्रारंभिक शिक्षा अजय नौडियाल, निदेशक संस्कृत शिक्षा आनंद भारद्वाज, पदमेंद्र सकलानी आदि मौजूद रहे।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button