छत्तीसगढ़
Trending

हेल्थ पोटली ने रायपुर समेत 12 से अधिक शहरों में अपनी सेवाओं का विस्तार किया

रायपुर । आज कल के भाग दौड़ भरी जिंदगी में दवाईयां हर परिवार का हिस्सा बन चुकी है। साथ ही साथ सब कुछ ऑनलाइन हो चुका हैं। ऐसे में उपभोक्ता के पास ऑनलाइन स्वास्थ्य सेवा और दवाओं की उपलब्धता काफी सरल और उपयोगी विकल्प हैं।
मेट्रो शहरों के विपरीत, छोटे शहरों में सीमित बुनियादी ढांचे, प्रतिभा और डिजिटल साक्षरता की कमी के कारण यह अभी तक परिपक्व नहीं हुआ है। अब ऑनलाइन फॉर्मेसी छोटे शहरों में तेज़ी से लोकप्रिय हो रही हैं।
हेल्थपोटली एक स्वास्थ्य सेवा वेबसाइट है, जो उपभोक्ताओं को उनकी स्वास्थ्य देखभाल आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए ऑन-डिमांड, घर पर ही विस्तृत श्रृंखला प्रदान करता है। हेल्थ पोटली ने रायपुर समेत 12+ शहरों में अपनी सेवाओं का विस्तार किया है।
यह एक गतिशील ऑनलाइन फ़ार्मेसी प्लेटफार्म हैं जो दवाओं, स्वास्थ्य उत्पादों और स्वास्थ्य सेवाओं की व्यापक रेंज पेश करती है। हेल्थ पोटली ना केवल दवाओं की वास्तविकता की गारंटी देता है बल्कि प्रशिक्षित फार्मासिस्ट से कॉल पर दवा समझने का कार्य भी करता है जिससे पुराने रिटेल फॉर्मेसी मॉडल की तरह ग्राहक से व्यक्तिगत जुड़ाव हो सके। स्थानीय स्टॉक आधारित सेम डे डिलीवरी प्रदान करने के अलावा कंपनी ग्राहकों को फ्री होम डिलीवरी की सुविधा, साथ ही साथ आसान रिटर्न पॉलिसी और डिलीवरी के समय भुगतान की सुविधा भी हैं।
हेल्थपोटली पर बेचे जाने वाले सभी उत्पाद सीधे अधिकृत आपूर्तिकर्ताओं और निर्माताओं से प्राप्त किए जाते हैं, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि उपभोक्ताओं को प्रामाणिक और गुणवत्तापूर्ण उत्पाद प्राप्त हों। कंपनी का उद्देश्य ग्राहकों को कम खर्चे में उनकी सभी स्वास्थ्य जरूरतों के लिए एक भरोसेमंद मंच प्रदान करना हैं। लोगों के लिए यह पहल दवाओं की खरीद को किफायती और सुविधाजनक बना रही हैं।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper