पंजाब
Trending

शर्मसार करने वाला मामला , बोरे में भर कर खुलेआम फेंका महिला का शव, जाँच में जुटी पुलिस

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है , जहां बाइक पर आए कुछ लोगों ने सड़े हुए आम बोलकर एक महिला का शव सड़क के किनारे एक बोरी में भरकर फेंक दिया। लोगों को इस पर शक होने पर उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस की जांच में बोरी के भीतर महिला का शव मिला।
जानकारी के अनुसार, कुछ लोग बाइक पर एक बोरी लेकर आए और उसे शहर के फिरोजपुर रोड के डिवाइडर पर फेंक दिया। जब आस-पास के लोगों ने पूछा कि इसमें क्या है तो, आरोपियों ने सड़ा हुआ आम बताया और मौके से फरार हो गए, लेकिन लोगों उन पर शक हुआ, जिसपर उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आरोपियों के ऐसा करने के दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने इसका वीडियो बना लिया। लोगों ने जबतक पुलिस को इसकी सूचना दी, उससे पहले आरोपी फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बोरे की जांच की, जिसमें पाया कि महिला के शव को दो बोरे के भीतर भर कर फेंका गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने बाइक बरामद कर ली है। बाइक के नंबर प्लेट की जांच की जा रही है और आरोपियों का पता लगाने की कोशिश जारी है।
फोटो सीसीटीवी फुटेज से हुई मृतका की पहचान
पुलिस ने मौके से मिली महिला के शव को कब्जे में लेकर उसे अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। मृतका की पहचान रेशमा (31) के रुप में हुई है। पुलिस ने सीसीटीवी के फुटेज खंगाले, जिसमें पता चला कि आरोपी बोरी में भरकर शव को गांव सुनेत के नजदीक से चले थे। इस आधार पर महिला फोटो खींच कर टीमों ने जांच की। जिसमें मृतका के बारे में जानकारी मिल सकी। जांच में पता चला कि महिला सर्किट हाउस के नजदीक की रहने वाली है।
बाइक में लगा था फर्जी नंबर प्लेट
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला की हत्या गला घोंट कर की गई है। उसके गले पर निशान थे और नाक से खून निकला हुआ था। मारने के बाद शव को बोरे में भरा गया था। पुलिस को शक है कि हत्या महिला के किसी रिश्तेदार ने की है। हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। जांच में पता चला है कि बाइक का नंबर प्लेट भी जाली है।

 

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका