RADA
छत्तीसगढ़
Trending

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से कोरिया जिले को मिली बड़ी सौगात

हसदेव नदी पर बनेगा उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग, कई किलोमीटर तक घटेगी दूरी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर, 10 जुलाई 2025: । लोक निर्माण विभाग को वर्ष 2024-25 के बजट में शामिल एक महत्वपूर्ण परियोजना को स्वीकृति मिल गई है। स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल के सतत प्रयासों से कोरिया जिले के ग्राम पंचायत पेंड्री से मंगोरा बेलकामार मार्ग पर हसदेव नदी पर उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण को प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। स्वास्थ्य मंत्री ने इस स्वीकृति के लिए उपमुख्यमंत्री  अरुण साव और वित्त मंत्री  ओपी चौधरी का आभार व्यक्त किया है।इस परियोजना के लिए राज्य शासन द्वारा 735.68 लाख रुपये (रूपये सात करोड़ पैंतीस लाख अड़सठ हजार) की स्वीकृति दी गई है। पुल और मार्ग निर्माण से क्षेत्रवासियों को अब कई किलोमीटर तक की दूरी कम तय करनी होगी, जिससे न केवल यातायात सुगम होगा बल्कि समय और ईंधन की भी बचत होगी और व्यापार तथा शिक्षा के क्षेत्र में भी लाभ मिलेगा। इस कार्य से पेंड्री, मंगोरा, बेलकामार सहित आस-पास के गांवों को जोड़ने वाली सड़कें बेहतर होंगी और क्षेत्र की जनता को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। यह परियोजना क्षेत्र के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है। क्षेत्र की जनता ने इस स्वीकृति के लिए स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल का आभार जताया है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका