छत्तीसगढ़
Trending

Big Road Accident : अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोर वाहन, 4 की हुई मौत  

कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आगरपानी के पास आज सुबह करीब छह बजे एक बोर वाहन गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई है। गाड़ी शहडोल (एमपी) की तरफ से पंडरिया आ रही थी। इस हादसे में गाड़ी में बैठे 4 मजदूरों की मौत हो गई और छह गंभीर रूप से घायल हैं। घटना स्थल पहाड़ी इलाका होने के कारण शवों व घायलों को निकालने में दिक्कत का सामना करना पड़ा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह वाहन मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ की ओर आ रही थी। रास्ते में संतुलन बिगड़ने से वाहन खाई में जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि चार लोग वाहन के नीचे दब गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया, लेकिन पहाड़ी और दुर्गम इलाका होने की वजह से रेस्क्यू में काफी मुश्किलें आ रही हैं। स्थानीय प्रशासन, पुलिस और ग्रामीणों की मदद से घायलों को निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे की विस्तृत जांच की जा रही है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। मृतकों की शिनाख्त जारी है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper