RADA
अपराध

राजधानी में सूने घरों को निशाना बना रहा था देवार गैंग, पुलिस ने 6 को दबोचा

जतिन नचरानी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आवासीय कॉलोनियों के सुने मकानों को देवार गैंग निशाना बना रहा था। पुलिस को लगातार चोरी की घटनाओं की शिकायत मिल रही थी। पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने इसे गम्भीरता से लेते हुए चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने व अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की 30 सदस्यीय टीम का विशेष टीम का गठन किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थलों का निरीक्षण कर पीड़ितों से विस्तृत पूछताछ करते हुए आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

टीम के सदस्यों द्वारा आरोपियों की पतासाजी हेतु रात्रि में गश्त करने के साथ-साथ सभी घटनास्थलों के सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही आरोपियों की पतासाजी हेतु प्रकरण में मुखबीर भी लगाये गये। टीम के सदस्यों को प्रकरण में संलिप्त आरोपियों के संबंध में तकनीकी विश्लेषण से महत्पूर्ण जानकारी प्राप्त हुई, कि प्राप्त जानकारी के आधार पर टीम के सदस्यों द्वारा चोरी की घटनाओं में संलिप्त करण धु्रव (देवार), रवि नेताम (देवार) एवं सागर नगरहा (देवार) की पतासाजी करते हुए उनके छिपने के अलग-अलग ठिकानों में टीम के सदस्यों द्वारा एक साथ दबिश देकर पकड़ा गया। घटना के संबंध में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा अपने साथी भूपेन्द्र साहू, शुभांकर पटेल (देवार) एवं अन्य के साथ मिलकर थाना डी.डी.नगर, मुजगहन, विधानसभा, अभनपुर, खम्हारडीह एवं पण्डरी के विभिन्न आवासीय कॉलोनियों के सुने मकानों में मिलकर डेढ़ दर्जन से अधिक चोरी की घटनाओं अंजाम देना स्वीकार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों से चोरी के सोने चांदी के जेवरातों के संबंध में पूछताछ करने पर उनके द्वारा चोरी के सोने चांदी के जेवरातों को अपने परिचित सुरेश सोनझरा, जो सोना झारने का कार्य करता है के पास बिक्री करना बताया गया है। टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में चोरी के सोने चांदी के जेवरातों को क्रय करने पर आरोपी सुरेश सोनझरा को भी पतासाजी कर गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध धारा 317 बी.एन.एस के तहत कार्यवाही किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों के निशानदेही पर उनके कब्जे से 260.585 ग्राम (26.50 तोला) सोना, 01 किलो 634 ग्राम चांदी घटना प्रयुक्त 05 नग मोबाईल फोन, 05 नग दोपहिया वाहन (जिसमें 01 नग दोपहिया वाहन आरोपियों द्वारा चोरी के पैसो से क्रय किया गया है) एवं अन्य आलाजरब जुमला कीमती लगभग 30,10,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध धारा 331(4), 305, 3(5) बी.एन.एस. के तहत कार्यवाही किया गया है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका