RADA
मध्यप्रदेश
Trending

घड़ियालों की तस्करी करने वाले तीन लोग गिरफ्तार

मध्यप्रदेश। मुरैना में घड़ियालों की कथित तस्करी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में जौरा कस्बे में आरोपियों के पास से घड़ियालों के 30 और कछुए के तीन बच्चे बरामद किए गए।
जौरा के वन विभाग के उप रेंजर विनोद उपाध्याय ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की कार में पान मसाले के झोला में रखकर घड़ियाल एवं कछुए के बच्चों को चम्बल नदी से निकाल कर तस्करी के लिए ले जाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इसके बाद पुलिस के सहयोग से की गई कार्रवाई में कार से घड़ियालों के 30 और कछुए के तीन बच्चे मिले। जौरा के उपविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) नितिन एस. बघेल ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उन्होंने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और फिर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आरोपी घड़ियालों और कछुए के बच्चों को चम्बल नदी के बटेश्वरा घाट से निकाल कर लाए थे।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका