मनोरंजन
Trending

सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म सैयारा, यूजर्स दे रहे हैं मजेदार रिव्यू

मोहित सूरी (Mohit Suri) की फिल्म सैयारा (Saiyaara) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म से अनन्या पांडे (Ananya Panday) के कजिन अहान पांडे (Ahaan Panday) ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है. उनके साथ एक्ट्रेस अनित पड्डा (Aneet Padda) अहम किरदार में नजर आई हैं. जब से इस फिल्म का ट्रेलर दर्शकों के सामने आया था. दर्शक इस फिल्म को देखने के लिए काफी बेताब थे. बता दें, फिल्म के ट्रेलर में दर्शकों को इन दोनों की लव केमिस्ट्री काफी पसंद आ रही थी. जहां फिल्म के रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अब अपने-अपने रिव्यू दे रहे हैं. फिल्म को कैसे रिव्यू मिल रहे हैं, आपको बताते हैं.

लोग दे रहे हैं अपने रिव्यू
फिल्म के रिलीज होने के बाद यूजर्स सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर अपने-अपने रिव्यू दे रहे हैं. एक ने लिखा है कि फर्स्ट हाफ अच्छा है, अहान पांडे और अनीत बहुत अच्छे हैं, शानदार म्यूजिक है. शानदार स्क्रीन प्ले है, दूसरा पार्ट भी ऐसा ही होगा. दूसरे यूजर ने लिखा है कि एक खूबसूरत रूप को पिघला देने वाली फिल्म जो सिनेमाई एक्सपीरियंस के लिए एक नया बेंचमार्क है. भावनाओं का रोल कोस्टर जो आपको प्यार त्याग और आत्म खुश के एक खूबसूरत सफर पर ले जाए. यह कमेंट्स देखकर लगता है कि फिल्म की कहानी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है.
कोई कह रहा है फिल्म को बोरिंग
वहीं एक और यूजर ने फिल्म का रिव्यू देते हुए कहा है कि फिल्म के 35 मिनट के बाद ही मिसफायर हो जाता है. फिल्म बोरिंग है, इसमें कोई अर्थ नहीं है. अब आने वाले समय में पता चलेगा कि अहान पांडे का बॉलीवुड करियर उनकी बहन अनन्या पांडे की तरह चमक पाता है या नहीं. उसके लिए आपको भी थोड़े दिनों का और इंतजार करना होगा.

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper