RADA
छत्तीसगढ़
Trending

राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 का अवार्ड लेकर पहुंचे उपमुख्यमंत्री साव का माना विमानतल पर हुआ स्वागत

रायपुर। राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में रायपुर शहर देश का सबसे स्वच्छ चौथा शहर बनने और गार्बेज फ्री सिटी में रायपुर शहर छत्तीसगढ़ का पहला 7 स्टार शहर बनने पर इस गौरव और उपलब्धि पर प्रसन्न होकर आज नगर निगम रायपुर के सफाई मित्रो और स्वच्छता दीदियों ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग अरूण साव का माना विमानतल पहुँचने पर भव्य स्वागत किया। नई दिल्ली में भारत गणराज्य की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के करकमलो से केन्द्रीय शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर और केन्द्रीय शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू की उपस्थिति में छत्तीसगढ राज्य के नगर निगम रायपुर सहित 7 नगरीय निकायो को निर्धारित मानको के अनुरूप स्वच्छता में श्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु विभिन्न श्रेणियों के अवार्ड देकर शहरो को सम्मानित किया गया।
उपमुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग अरूण साव ने छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की ओर से संबंधित चयनित सम्मानित नगर निगम रायपुर सहित 7 नगरीय निकायो के पदाधिकारियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में स्वच्छता के श्रेष्ठता मानको के अवार्ड राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के करकमलो से विज्ञान भवन नई दिल्ली में ग्रहण किये।
आज सुबह उपमुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग अरूण साव जैसे ही माना विमानतल पर राजधानी रायपुर वापस लौटे तो नगर निगम रायपुर के सफाई मित्रो एवं स्वच्छता दीदियों ने बडी संख्या में उन्हें बुके प्रदत्त कर एवं फूल मालाओ से लादते हुए उनका प्रसन्नता पूर्वक आत्मीय स्वागत किया। नगर निगम रायपुर के जोन कमिश्नर डॉ. आर.के. डोंगरे, डॉ. दिव्या चंद्रवंशी, राजेश्वरी पटेल, सर्वश्री राकेश शर्मा, हितेन्द्र यादव, विवेकानंद दुबे, संतोष पाण्डेय, रमेश जायसवाल, अरूण ध्रुव, खीरसागर नायक, कार्यपालन अभियंताओं, जोन स्वास्थ्य अधिकारियों, जोन सहायक राजस्व अधिकारियों, स्वच्छता निरीक्षकों, नगर निगम अधिकारियों कर्मचारियों ने उनका बडी संख्या में आत्मीयता के साथ अवार्ड प्राप्त करने के उपरांत रायपुर वापस लौटने पर स्वागत किया। उपमुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग अरूण साव ने आत्मीय स्वागत पर नगर निगम रायपुर के अधिकारियों कर्मचारियों सहित स्वच्छता दीदियों, सफाई मित्रों को धन्यवाद देते हुए रायपुर के छत्तीसगढ़ राज्य में गार्बेज फ्री सिटी में प्रथम 7 स्टार शहर बनने और राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में देश में रैंकिंग में चौथे स्थान पर रायपुर के आने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका