छत्तीसगढ़
Trending

खमतराई बाजार में बड़ा बदलाव: 18 दुकानें नए छोटे सब्जी बाजार में शिफ्ट की गईं

मछली दुकानदारों को निर्धारित चिन्हित स्थान पर किया शिफ्ट

रायपुर- आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर जोन 1 जोन कमिश्नर डॉक्टर दिव्या चंद्रवंशी एवं कार्यपालन अभियंता डी. के. पैकरा सहित अन्य सम्बंधित जोन 1 अधिकारियों की उपस्थिति में जोन 1 अंतर्गत खमतराई बाजार में अभियान चलाकर मार्ग के दूसरे ओर 18 दुकानों को खमतराई बाजार से छोटा सब्जी बाजार खमतराई में शिफ्ट किया गया. खमतराई बाजार से मछली दुकानों को निर्धारित चिन्हित स्थान पर शिफ्ट करने अभियान के अंतर्गत पुलिस थाना बल की उपस्थिति में कार्यवाही की गयी. अभियान के दौरान स्थल पर नगर निगम जोन 1 जोन अध्यक्ष  गज्जू साहू की उपस्थिति रही.

Back to top button
📰 E-Paper