RADA
छत्तीसगढ़
Trending

बिहार के रेलवे बजट में ऐतिहासिक उछाल, 11 वर्षों में 9 गुना बढ़ोतरी: अश्विनी वैष्णव

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बिहार को मिला रेलवे विकास का नया आयाम:  अश्विनी वैष्णव

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शिवहर–सीतामढ़ी रेल परियोजना को मिली तेज़ गति, बागमती नदी पर ब्रिज का टेंडर जारी

अमृत भारत ट्रेनें बनीं गरीबों की सुविधा का प्रतीक, बिहार को मिली नई कनेक्टिविटी

23 जुलाई, 2025: केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज लोकसभा में बिहार में रेलवे के तहत हो रहे विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी साझा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार को रेलवे क्षेत्र में ऐतिहासिक लाभ प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया की बिहार में 11 वर्ष पूर्व राज्य के लिए रेलवे बजट मात्र ₹1132 करोड़ था, उसे प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी ने बढ़ाकर ₹10,000 करोड़ कर दिया है। यह नौ गुना वृद्धि बिहार की आकांक्षाओं और जरूरतों के प्रति केंद्र सरकार की गहन प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा, “आखिरकार, इन परियोजनाओं की शुरुआत भी एनडीए सरकार ने की थी और समापन भी एनडीए सरकार ने किया है। इससे स्पष्ट है कि बिहार की जनता के साथ न्याय केवल एनडीए ही कर सकती है।”

शिवहर–सीतामढ़ी रेलवे प्रोजेक्ट को मिली नई गति लोकसभा में चर्चा के दौरान शिवहर–सीतामढ़ी परियोजना पर बोलते हुए  वैष्णव ने कहा कि यह एक अत्यंत महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। बागमती नदी पर बनने वाला पुल, जो देकुली धाम शिवहर को जोड़ेगा, उसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इस परियोजना के भूमि अधिग्रहण के लिए ₹262 करोड़ की राशि पहले ही जमा कर दी गई है और कार्य तेजी से प्रगति पर है। इसके अतिरिक्त, सीतामढ़ी–शिवहर नई रेल लाइन परियोजना के लिए ₹557 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं, और उसका कार्य भी तीव्र गति से चल रहा है। अमृत भारत ट्रेनों की सौगात  वैष्णव ने यह भी कहा कि बिहार के विभिन्न क्षेत्रों को नई अमृत भारत ट्रेनों से जोड़ा गया है, जो पटना से दिल्ली, दरभंगा से दिल्ली, और दरभंगा से बैंगलोर जैसे प्रमुख मार्गों पर शुरू की गई हैं। उन्होंने कहा की अमृत भारत ट्रेनें प्रधानमंत्री जी की एक दूरदर्शी योजना का हिस्सा हैं, जिनका उद्देश्य यह है कि गरीब से गरीब वर्ग को भी बेहतर और आधुनिक सुविधाओं से युक्त रेल सेवा उपलब्ध कराई जा सके।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका