
जोन 5 निगम की कार्रवाई: भाठागांव में डेढ़ एकड़ पर अवैध प्लाटिंग रोकने मुरूम रोड हटाई
रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर जोन 5 जोन कमिश्नर खीरसागर नायक, कार्यपालन अभियंता लाल महेन्द्र प्रताप सिंह, सहायक अभियंता नागेश्वर राव रामटेके, उप अभियंता अंकुर मिश्रा की उपस्थिति में जोन 5 अंतर्गत भाठागांव में यूनि होम्स आनंद विहार के पास की जा रही अवैध प्लाटिंग पर अभियान चलाकर स्थल पर किये गए अवैध मुरूम रोड को जेसीबी मशीन की सहायता से स्थल पर काटकर आवागमन अवरुद्ध करते हुए अवैध प्लाटिंग पर तत्काल कारगर रोक लगायी गयी। रायपुर नगर निगम जोन 5 नगर निवेश विभाग द्वारा अज्ञात व्यक्तियों द्वारा लगभग डेढ़ एकड़ निजी भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग से संबंधित भूमि क्षेत्र के वास्तविक भूमि स्वामी की जानकारी रायपुर तहसीलदार कार्यालय से नियमानुसार मांगी जाकर शीघ्र प्रक्रिया के अंतर्गत आवश्यक कानूनी कार्यवाही संबंधित अवैध प्लाटिंगकर्ता नागरिक पर की जायेगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

