RADA
छत्तीसगढ़
Trending

महापौर, जिला कलेक्टर, आयुक्त द्वारा रायपुर की सफाई व्यवस्था सुधारने समीक्षा कर निरंतर दिये जा रहे आवश्यक निर्देश

विगत दिवस रात्रि नगर भ्रमण पर निकले जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह को तेलीबांधा मुख्य मार्ग में दुकानदारों द्वारा कचरा सड़क पर फेंकने की शिकायत मिली, इस पर कलेक्टर ने निगम आयुक्त को जांच कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आयुक्त के निर्देश पर निगम टीम ने जांच की तो सड़क पर कचरा फेंकना सही मिला, संबंधित दुकान ला तंदूरी रेस्टोरेंट के पास आवश्यक दस्तावेज तक नहीं मिला, तत्काल सीलबंद किया गया 

रायपुर – रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर  मीनल चौबे, रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह और नगर निगम रायपुर के आयुक्त  विश्वदीप द्वारा नगर निगम रायपुर के अधिकारियों, कर्मचारियों को राजधानी शहर के अनुरूप स्वच्छता व्यवस्था में सुधार कर जनअपेक्षित बनाने की दृष्टि से निरंतर सफाई की समीक्षा जानकारी लेकर की जा रही है एवं अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक निर्देश लगातार दिये जा रहे है। महापौर, जिला कलेक्टर एवं निगम आयुक्त के सफाई संबंधी सुधार लाने के निर्देशो का शहर में सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है। विगत दिवस रात्रि नगर भ्रमण पर निकले रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह को राजधानी शहर में तेलीबांधा मुख्य मार्ग पर दुकानदारों द्वारा कचरा फेंककर गंदगी फैलाये जाने से संबंधित जनशिकायते प्राप्त हुई तो जिला कलेक्टर ने इसे तत्काल संज्ञान में लेते हुए नगर निगम रायपुर के आयुक्त  विश्वदीप को इस जनशिकायत की जांच करवाकर सही मिलने पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने निर्देशित किया।

रायपुर जिला कलेक्टर के निर्देश पर निगम आयुक्त ने अपर आयुक्त स्वास्थ्य  विनोद पाण्डेय और स्वास्थ्य अधिकारी  प्रीति सिंह को औचक निरीक्षण कर वस्तुस्थिति की जानकारी लेकर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
नगर निगम मुख्यालय स्वास्थ्य विभाग नगर निवेश मुख्यालय उडनदस्ता जोन 3 नगर निवेश व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्वास्थ्य अधिकारी  प्रीति सिंह सहित जोन 3 नगर निवेश उप अभियंता  अक्षय भारद्वाज, जोन स्वास्थ्य अधिकारी  पूरन कुमार तांडी, निगम स्वास्थ्य विभाग स्वच्छता निरीक्षक  गिरिजेश तिवारी सहित अन्य सम्बंधित निगम अधिकारियों की उपस्थिति में वस्तुस्थिति की जानकारी लेने ला तंदूरी रेस्टोरेंट का तेलीबांधा मुख्य मार्ग पर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया तो रेस्टोरेंट वालो द्वारा मुख्य मार्ग पर कचरा डाला जाना और वहां मुक्कड बना दिये जाने और सड़क पर गंदगी फैलाये जाने से संबंधित जनशिकायत सही मिली। वहां निगम अधिकारियों ने दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिये तो संबंधित ला तंदूरी रेस्टोरेंट के संचालक द्वारा नियमानुसार आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किये गये। साथ ही ठोस अपशिष्ट नियम का पालन नहीं किया जाना और कचरा रेस्टोरेंट से मुख्य मार्ग में डाला जाना पाकर तत्काल स्थल पर ला तंदूरी रेस्टोरेंट को सीलबंद करने की कार्यवाही की गई। इसके अतिरिक्त नगर पालिका निगम अधिनियम का पालन नहीं करने और नियमानुसार आवश्यक दस्तावेजों की कमी होने पर तेलीबाँधा मुख्य मार्ग स्थित एक अन्य दुकान एस के ट्रेडिंग कबाड़ी दुकान को स्थल पर तत्काल सीलबंद करने की कार्यवाही की गयी।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका