छत्तीसगढ़
Trending

“रिंग रोड नंबर 1 पर अतिक्रमण हटाने की शुरुआत: तेलीबांधा मेक इन इंडिया चौक से पचपेडी नाका तक कार्रवाई”

रायपुर – रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर  मीनल चौबे, रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, नगर निगम आयुक्त  विश्वदीप के निर्देश पर रिंग रोड नं 1 पर पहले चरण में तेलीबांधा मेक इन इंडिया चौक से पचपेडीनाका चौक तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर किये गये अवैध अतिक्रमण, कब्जा अवैध ठेले-गुमटी हटाने की कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। जिसके अंतर्गत आज प्रथम चरण में राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्यपालन अभियंता  परिहार, जोन 10 जोन कमिश्नर  विवेकानंद दुबे, कार्यपालन अभियंता  अतुल चोपड़ा, सहायक अभियंता  योगेश यदु उप अभियंता  अजय श्रीवास्तव,  रविप्रभात साहू, सेन्ट्रल उड़नदस्ता, यातायात पुलिस एवं पुलिस प्रशासन की उपस्थिति में अवैध अतिक्रमण, कब्जा, अवैध ठेला गुमटियों को हटाने की कार्यवाही की गई। द्वितीय चरण में पी डब्ल्यू डी. ब्रीज केनाल रोड से पचपेडीनाका चौक तक यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी ।

Back to top button