मध्यप्रदेश
Trending

गौ सेवा से होगा मानव जाति का कल्याण – उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल : उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि गौ सेवा से ही मानव जाति का कल्याण होगा। गायों की सेवा से मानव जाति पर आने वाला संकट टल सकता है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल बसामन मामा गौवंश वन्य विहार रीवा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं गौ कथा कार्यक्रम में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि सड़कों में विचरण करने वाली तथा खेतों में जाने वाली गौ माताओं के लिए मन में संकल्प आया था कि बड़े गौवंश वन्य विहार बनाकर उन्हें सुरक्षित स्थान में पहुंचाया जाए। गौमाता की कृपा से इस संकल्प की पूर्ति हो रही है और बसामन मामा गौवंश वन्य विहार एवं हिनौती गौधाम में गौ माताओं के लिए सुरक्षित स्थान में पानी, छाया तथा खाने की व्यवस्थाएं की गई हैं ताकि जब तक उनका जीवन है वह यहाँ सुख से रहें और हम सबको अपना आशीर्वाद दें।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण को गौमाताएं अति प्रिय थीं। उनका बाल्यकाल गौमाताओं के बीच ही बीता। बसामन मामा गौवंश वन्य विहार में आठ हजार गौवंश की सेवा हो रही है। आज सबसे ज्यादा भगवान श्रीकृष्ण की उपस्थिति यहीं है। जन्माष्टमी के अवसर पर गौवंश वन्य विहार में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं गौ कथा ने हृदय में असीम आनंद की अनुभूति जागृत कर दी। प्रतिवर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर इसी प्रकार के आयोजन किए जाएंगे। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक खेती को बढ़ाने के लिए शोध संस्थान की स्थापना के भी प्रयास किए जाएंगे ताकि प्रधानमंत्री जी के स्वदेशी वस्तुतओं के उपयोग के संकल्प को पूरा किया जा सके। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने वन्य विहार में भगवान श्रीकृष्ण एवं गौमाता का पूजन कर गुड़ एवं फल खिलाए और गौ कथा का श्रवण किया। उन्होंने उपस्थितजनों को जन्माष्टमी पर्व की शुभकामनाएं दीं। पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी, अध्यक्ष नगर निगम श्री व्यंकटेश पाण्डेय, कथावाचक श्री जितेन्द्र महाराज एवं श्री अभयरामजी महाराज, एसडीएम पीके पाण्डेय, उप संचालक पशुपालन डॉ राजेश मिश्र सहित बड़ी संख्या में गौभक्त उपस्थित रहे।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका